Breaking News

बिल्सी में बनेगा भव्य स्टेडियम, विधायक हरीश शाक्य ने सीएम से की मांग

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
लखनऊ/बिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विधायक हरीश शाक्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र में आधुनिक खेल स्टेडियम बनवाने की मांग रखी। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि बिल्सी क्षेत्र में समुचित स्टेडियम और खेल मैदान की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे कई खिलाड़ियों की प्रतिभा आगे नहीं बढ़ पाती। विधायक ने कहा कि बिल्सी में सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम बनने से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच मिलेगा और वे राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने मांग को गंभीरता से सुनते हुए स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव पर सकारात्मक आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …