Breaking News

नशामुक्त युवा ही राष्ट्र की असली शक्ति : संजीव कुमार शर्मा

Spread the love

उझानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र पर नशामुक्त भारत महाअभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं, मातृशक्तियों और आत्मीय परिजनों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। नरौरा सेवा केंद्र से आईं बहन पुष्पा ने कहा कि नशा विवेक और आत्मविश्वास को कमजोर कर परिवार की खुशियां प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच, अच्छे संस्कार और ईश्वर स्मरण को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। देवनरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा ने कहा कि अभिभावक बच्चों को शिक्षा के साथ समय, संस्कार और सही दिशा भी दें। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि नशे से मुक्त व्यक्ति अपना ही नहीं, पूरे परिवार और राष्ट्र का भविष्य बदल सकता है। कार्यक्रम में युवाओं ने नशा न करने का संकल्प लिया। अतिथियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिरवाबाड़ी मंदिर में भव्यता से मनाया गया हरियाली तीज उत्सव*

Spread the love* बदायूं। श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट (रजि.) बदायूं के तत्वावधान में …