Breaking News

वार्ड बाल कल्याण समितियों की बैठक में योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं, 21 अगस्त। महिला कल्याण विभाग की ओर से बिल्सी, इस्लामनगर और रुदायन में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह ने पॉक्सो एक्ट, मिशन वात्सल्य तथा कन्या सुमंगला, बाल सेवा और निराश्रित महिला पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर की परामर्शदाता डोली ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में बताया। छवि वैश्य और प्रीती चौहान ने महिला कल्याण योजनाओं और नशे से बचाव की जानकारी दी। संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और बाल विवाह रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विजयदशमी पर स्काउट भवन में भव्यता के साथ मनेगा शस्त्र पूजन समारोह, निकलेगा राष्ट्र रक्षा मार्च

Spread the loveबदायूं। क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में …