Breaking News

कांवड़ियों पर अधिक से अधिक पुष्पवर्षा कराने के निर्देश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं, कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने श्रावण के अंतिम सप्ताह में कांवड़ियों पर अधिक से अधिक पुष्पवर्षा कराने और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कछला से बदायूं तक स्वास्थ्य शिविर लगाने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा खराब ट्रांसफार्मर बदलने को कहा। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने खाद की उपलब्धता की जांच की मांग की। विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्रीय समस्याएं उठाईं। बाद में प्रभारी मंत्री ने बालाजी मंदिर के समीप कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर खाद्य सामग्री वितरित की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Spread the loveपीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव ने सोमवार को जिला …