Breaking News

ई-लॉटरी से कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन

Spread the love

बदायूं, 21 अगस्त। कृषि यंत्रीकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग कराने वाले किसानों और एफपीओ में से लाभार्थियों का चयन शुक्रवार को ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की मौजूदगी में जिलास्तरीय समिति के समक्ष प्रक्रिया पूरी हुई। 16 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान ड्रोन और एकल कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग की गई थी। ई-लॉटरी में बुकिंग कराने वाले सभी किसानों और एफपीओ ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

किसान दिवस में सीडीओ ने सुनीं किसानों की समस्याएं

Spread the loveबदायूं। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की …