Breaking News

एडीएम ने बाढ़ प्रभावित ग्राम भुंडी का किया निरीक्षण

Spread the love

बदायूं, 21 अगस्त। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने तहसील दातागंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम भुंडी का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति और राहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंधों की स्थिति देखी, जो सुरक्षित पाए गए। हालांकि खेतों में कुछ स्थानों पर कटान की स्थिति सामने आई। एडीएम ने अधिकारियों को प्रभावित ग्रामीणों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने और राहत-बचाव कार्यों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अब तक बाढ़ प्रभावित लोगों को एक हजार राहत किट वितरित की जा चुकी हैं और आगे भी वितरण जारी रहेगा। प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं। इसके अलावा एसडीएम ने रामगंगा क्षेत्र का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति देखी और अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

किसान दिवस में सीडीओ ने सुनीं किसानों की समस्याएं

Spread the loveबदायूं। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की …