Breaking News

सड़क हादसों में कमी के लिए चलेगा विशेष अभियान

Spread the love

बदायूं, । कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक एडीएम प्रशासन अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए। जुलाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए चालकों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने को कहा गया। सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराने के निर्देश वन विभाग को दिए गए। गंगा एक्सप्रेस-वे पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सेफ्टी वॉल की मरम्मत कराने को कहा गया। बिसौली और बिल्सी क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराने तथा शहर के इंदिरा चौक व पुलिस लाइन चौराहे की खराब जेब्रा क्रॉसिंग दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। हाईवे से अतिक्रमण हटाने और विद्यालयों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम कराने पर भी जोर दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …