संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं, श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनजर जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कछला घाट व बदायूं-कासगंज सीमा का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने निर्देश दिए कि रूट डायवर्जन के दौरान पुल के दोनों ओर 500-500 मीटर तक दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहे। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए गोविंद वल्लभ पंत कॉलेज में पार्किंग व्यवस्था रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को निर्धारित आने-जाने वाले अलग-अलग मार्गों का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सक्रिय रखने को कहा।
Budaun Amarprabhat