बदायूं, कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को सुधार और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने विद्युत विभाग को खराब ट्रांसफार्मर, बिजली चोरी, आपूर्ति संबंधी समस्याओं और लटकते तारों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से नियमित क्षेत्र भ्रमण और स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। रूट डायवर्जन को देखते हुए एआरएम रोडवेज, एआरटीओ और लोक निर्माण विभाग को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा जरूरत वाले मार्गों की मरम्मत कराने को कहा गया। सीडीओ ने कहा कि अधिकारी केवल बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि योजनाओं और कार्यों में वास्तविक प्रगति सुनिश्चित करें।
Budaun Amarprabhat