Breaking News

स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांच को लेकर विशेष अभियान शुरू

Spread the love

बदायूं, छात्र-छात्राओं की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले में स्कूली वाहनों के सत्यापन और सुरक्षा मानकों की जांच का विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान 20 अगस्त से 18 सितंबर तक चलेगा। पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों से जुड़े बस, वैन, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान चालक व सहायक का सत्यापन, वाहन पर चालक का नाम व मोबाइल नंबर, स्कूल का नाम, हेल्पलाइन नंबर, निर्धारित वर्दी, नंबर प्लेट और वाहन की क्षमता सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच होगी। अभियान के तहत पुलिस ने स्कूल प्रबंधनों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। शुक्रवार को एचपी इंटरनेशनल स्कूल, थीथोनस इंटरनेशनल स्कूल, हरविलास गोयल इंटर कॉलेज उझानी और एसपीजेएम स्कूल बिल्सी में जागरूकता कार्यक्रम किए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …