वजीरगंज। नगर निवासी हिमांशु वार्ष्णेय ने अपना 25वां जन्मदिन विकलांग आश्रम में बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने आश्रम पहुंचकर बच्चों को फल, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक, समोसे सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। हिमांशु ने कहा कि जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा करने का निर्णय लिया। आश्रम प्रभारी सुनीरा सिंह गौर ने हिमांशु को पटका पहनाकर सम्मानित किया और मां बगलामुखी का चित्र भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों ने भी हिमांशु को बधाई दी। आश्रम परिसर में प्रेम और खुशी का माहौल रहा।
Budaun Amarprabhat