
बदायूं। डिजिटल मीडिया क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डिजिटल मीडिया सितारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सराय बघौली निवासी कॉमेडियन शाहनवाज सैफी को डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सोशल वर्कर कासिम अली खान सहसवान ने शाहनवाज सैफी को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर शाहनवाज सैफी ने आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने के साथ सामाजिक संदेश पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में डिजिटल मीडिया प्रतिभाओं को अपनी कला और रचनात्मकता लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी मंच उपलब्ध करा रहा है। ऐसे सम्मान कलाकारों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
समारोह में सपा प्रदेश अध्यक्ष शाहिद खान सहित समाजसेवी, डिजिटल मीडिया से जुड़े लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शाहनवाज सैफी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सम्मान मिलने से उनके समर्थकों और परिचितों में भी खुशी का माहौल रहा।
Budaun Amarprabhat