Breaking News

कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक शैक्षिक भ्रमण

Spread the love

बिल्सी, 21 अगस्त। बाबा इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने चन्दौसी स्थित हिन्दुस्तान मिंट एंड एग्रो प्रोडक्ट्स का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने औद्योगिक इकाई में उत्पादन प्रक्रिया, आधुनिक मशीनरी, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली को करीब से समझा। शिक्षकों ने उद्योग में होने वाले कार्यों को विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम से जोड़कर समझाया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रक्रियाओं का अवलोकन किया और कई सवाल पूछकर जानकारी प्राप्त की। विद्यालय निदेशक अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों में निरीक्षण, जिज्ञासा, टीमवर्क और तकनीकी समझ विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और समय की पाबंदी का महत्व बताया। इस अवसर पर प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

*थाना कादरचौक पुलिस द्वारा दहेज हत्या में वांछित 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार* ।

Spread the loveवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मां के निर्देशानुसार जनपद बदायूँ में चलाये …