Breaking News

ड्राइविंग टेस्ट में दूसरे व्यक्ति से परीक्षा दिलाने का मामला पकड़ा

Spread the love

बदायूं। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट में दूसरे व्यक्ति से परीक्षा दिलाने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पुत्र महावीर सिंह, आवेदन संख्या 3829276226, ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए बिल्सी रोड स्थित स्वचालित ट्रैक पर पहुंचा था। टेस्ट के दौरान बायोमेट्रिक प्रक्रिया के तहत फोटो का मिलान किया गया, जिसमें परीक्षार्थी की पहचान को लेकर संदेह हुआ। दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि सुनील कुमार के स्थान पर फिरोज पुत्र मुनव्वर टेस्ट दे रहा था।

मामले की जानकारी होने पर प्रवर्तन दल की सहायता से दोनों को उप संभागीय परिवहन कार्यालय लाया गया, जहां पूछताछ की गई। परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के अनुरोध पर भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने संबंधी लिखित माफीनामा दिए जाने के बाद दोनों व्यक्तियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अधिकारियों ने नियमों का पालन करने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

थाना धनारी क्षेत्र में नवनिर्मित पुलिस चौकी ‘दिनौरा’ का लोकार्पण, बालिका आयुषी से कराया उद्घाटन

Spread the loveसम्भल। अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को त्वरित पुलिस …