आसफपुर (बिसौली)। विकासखंड क्षेत्र में शासन द्वारा चयनित नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण व बंटू पाठक ने नवनियुक्त कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा राठौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, मुख्य सेविका विमला देवी, प्रिंसी राठौर, ब्लॉक समन्वयक कार्तिक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, हिमांशु पाठक, रीतेश चौहान, राखी गुप्ता व अल्पना जौहरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा राठौर ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
आसफपुर से दानवीर सिंह
Budaun Amarprabhat