Breaking News

पटरी पर परखी सुरक्षा! महाप्रबंधक ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

Spread the love

बरेली, 22 अगस्त। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन के महानिदेशक प्रभाष दनसाना ने शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा व अधिकारियों के साथ बरेली सिटी-मथुरा छावनी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों, स्टेशन भवनों, रेल यार्ड, रेल पथ, ओएचई, पुलों और समपार फाटकों की स्थिति का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने रेल परिसंपत्तियों के अनुरक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, रेल पथ व संरचनाओं का नियमित अनुरक्षण कराने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ई-लॉटरी से कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन

Spread the loveबदायूं, 21 अगस्त। कृषि यंत्रीकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों …