Breaking News

संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, वैदिक विद्यापीठ में गूंजा संस्कृत का स्वर

Spread the love

बदायूं। श्रावण मास के पावन अवसर पर वेदमऊ वैदिक विद्यापीठ स्थित संस्कृत महाविद्यालय में शनिवार को सप्तदिवसीय संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ राष्ट्र रक्षा यज्ञ के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के संस्थापक एवं संस्कृत विद्वान आचार्य वेदव्रत आर्य ने मां शारदे के विग्रह पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में संस्कृत भाषा के महत्व पर वक्ताओं ने विचार रखे। छात्र-छात्राओं के समक्ष संस्कृत साहित्य एवं व्याकरण से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने संस्कृत में एक-दूसरे का परिचय दिया तथा संस्कृत गीत, सरस्वती वंदना और कविता पाठ प्रस्तुत किए।

संस्थापक आचार्य वेदव्रत आर्य ने संस्कृत को भारतीय संस्कृति का मूल आधार बताते हुए विद्यार्थियों से निरंतर अध्ययन करने का आह्वान किया। प्राचार्य वेद मित्र आर्य और वरिष्ठ प्रवक्ता शिव सिंह यादव ने भी विचार रखे। संचालन आचार्य सर्वेश कुमार गुप्त ने किया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वृंदा कोल्ड स्टोरेज पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया

Spread the loveबिसौली। नगर के आंवला रोड स्थित वृंदा कोल्ड स्टोरेज पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास …