
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों, वांछितों व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। मूसाझाग पुलिस ने मनकापुर कौर निवासी सचिन को संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार किया। उझानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रनऊ-नसरुलालपुर मार्ग से बुलंदशहर निवासी राकेश को 1.550 किलोग्राम डोडा छिलका के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं मुजरिया पुलिस ने ज्योरा व अलीगंज क्षेत्र से गौरव सिंह, जितेंद्र, सलमान, कमल सिंह और नंदकिशोर को ताश के 52 पत्तों तथा 6600 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। पांचों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
Budaun Amarprabhat