बदायूं। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM) का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बच्चों की शैक्षिक प्रगति, परीक्षा परिणाम और अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं पर शिक्षकों से संवाद किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के विषयवार प्रदर्शन, उपलब्धियों तथा जिन क्षेत्रों में अतिरिक्त अभ्यास की आवश्यकता है, उसकी जानकारी अभिभावकों को दी। अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई, नियमितता, व्यवहार और विद्यालय की गतिविधियों से जुड़े सुझाव साझा किए।
अभिभावकों ने विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह से भी संवाद कर शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर विचार रखे। एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि अभिभावक और विद्यालय विद्यार्थियों के विकास के दो महत्वपूर्ण आधार हैं। प्राचार्य रविन्द्र सिंह ने नियमित संवाद को विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर अकेडमिक हेड सीके शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
Budaun Amarprabhat