
बिल्सी। नगर के अटल चौक स्थित श्री श्याम भवन बिल्सी में 23 अगस्त को पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में श्याम प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। संकीर्तन में सानिध्य श्याम भवन के शुभम माहेश्वरी (गुरु जी) तथा निज मंदिर पुजारी रामनिवास शर्मा, जजपुरा धाम, उझानी का रहेगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्याम के भजनों का आनंद लेने और आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन अटल चौक, अशोक हलवाई गली, बिल्सी स्थित श्री श्याम भवन में होगा।
Budaun Amarprabhat