बदायूं। पुलिस लाइन बदायूं में शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई। केंद्र में कुल 35 पारिवारिक मामलों की फाइलें प्रस्तुत हुईं। इनमें 15 मामलों में काउंसलिंग की गई, जबकि दो मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से समझौता कराया गया। सात फाइलें निरस्त की गईं और शेष मामलों में अग्रिम तिथि निर्धारित की गई। काउंसलरों एवं पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनकर समाधान का प्रयास किया। समझौता करने वाले परिवारों को सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
Budaun Amarprabhat