Breaking News

मिलादुन्नबी की हैसियत और अहले तौहीद की जिम्मेदारियों पर सेमीनार

Spread the love

बिसौली। कस्बा सैदपुर स्थित अहले हदीस मस्जिद में मिलादुन्नबी की हैसियत और अहले तौहीद की जिम्मेदारियां विषय पर सेमीनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई। मौलाना शमीम अहमद सल्फी ने कहा कि नबी-ए-करीम की सीरत और तौहीद पर चलना ही सच्चे ईमान की पहचान है। रहीम दाद खान ने कहा कि अल्लाह पर सच्चा ईमान रखते हुए नबी की सीरत पर अमल करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से इस्लाम की तबलीग और हक पर कायम रहने का आह्वान किया। हाफिज साजिद हतरवीं ने कौम व मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ कराई। इस दौरान हाजी रजीउद्दीन, अफजल खान, मुस्तफा खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की ‘मेरी कांवड़, मेरा घाट’ कैंपेन से चहुं ओर साफ़ साफ़ दिखेंगे आस्था के रंग

Spread the love तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के गंगा चैंपियंस क्लब के वॉलेंटियर्स …