बिल्सी। बदायूं के बिल्सी-वजीरगंज मार्ग पर मूसापुर गांव के पास रविवार को हादसा हो गया। सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर बचाने के प्रयास में आलू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंती में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रक में लदी आलू की बोरियां खंती में दूर-दूर तक बिखर गईं। लोगों ने घायल चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली।
Budaun Amarprabhat