उझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से उझानी-छतुईया रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान समाज के लोगों ने सेवा और सहयोग की भावना के साथ सहभागिता की। भंडारे ने वैश्य समाज की एकता, संगठन और सेवा भावना का संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में संस्थापक आदित्य गुप्ता, अध्यक्ष झिलमिल गुप्ता, उपाध्यक्ष मितांशु गुप्ता, शिवम गुप्ता और सचिव राहुल गुप्ता सहित समस्त वैश्य परिवार का योगदान रहा। आयोजकों ने कहा कि आपसी एकता और सहयोग से समाजसेवा के कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
Budaun Amarprabhat