बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर 11 से 25 अगस्त तक चल रहे सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान के तहत परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद वाहनों की फिटनेस नहीं कराने पर 68 स्कूली वाहनों के पंजीयन निलंबित किए गए हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन हरिओम ने बताया कि मोटर यान अधिनियम-1988 की धारा 53 के तहत यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि निलंबित पंजीयन वाले वाहनों से किसी अप्रिय घटना की स्थिति में स्कूल प्रशासन अथवा संचालक जिम्मेदार होगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्कूल संचालकों से वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा समेत अन्य प्रपत्र समय से दुरुस्त कराने की अपील की गई है।
Budaun Amarprabhat