Breaking News

सावन में सजा भंडारा, शिवभक्तों की सेवा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

कादरचौक, बदायूं। सावन के पावन पर्व पर गत वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए रविवार को विकासखंड परिसर कादरचौक में 13वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में शिवभक्तों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन जिला पंचायत सदस्य महेश चंद्र शाक्य के योगदान से हुआ, जिसमें पूर्व प्रधान लभारी अनिल कुमार मिश्रा व ग्रामीणों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव कुमार, नरेंद्र शाक्य, चौब सिंह शाक्य, विपिन ठाकुर, करण सिंह भदौरिया, गौरव ठाकुर, दीपक सक्सेना, आकाश शाक्य, शिव प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने सेवा कार्य को आगे भी जारी रखने की बात कही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दुनिया के प्रसिद्ध प्रकाशक स्प्रिंगर नेचर ने टीएमयू डेंटल के प्रो. सिवन सतीश की पब्लिश की किताब

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के नाम …