बदायूं। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रविवार को कछला गंगा घाट व कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, बैरिकेडिंग और घाट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भीड़ और यातायात के मद्देनजर पार्किंग, रूट डायवर्जन, बैरियर, भीड़ नियंत्रण और वैकल्पिक मार्गों की भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों व यात्रा मार्ग पर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Budaun Amarprabhat