Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जयपाल सिंह शौर्य का निधन, कछला घाट पर अंतिम संस्कार

Spread the love

कछला। उझानी क्षेत्र के गांव कोटरा सारंगपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं अनुभवी वैदिक विद्वान डॉ. जयपाल सिंह शौर्य का शुक्रवार रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. जयपाल सिंह शौर्य ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक कार्य किया और अमर प्रभात तथा खुसरो मेल समाचार पत्रों से जुड़े रहे। शनिवार को कछला स्थित मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके भतीजे निर्दोष कुमार ने दी। पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love बदायूं। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को 80वां …