Breaking News

कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगाघाट

Spread the love

संवाददाता सुख देवी कश्यप
कछला। गंगा भागीरथ घाट पर रविवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब 15 लाख श्रद्धालुओं व शिवभक्तों ने आस्था के साथ गंगा स्नान किया। हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के जयकारों से घाट गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और आरती कर प्रसाद ग्रहण किया तथा गंगाजल भरकर शिवालयों की ओर रवाना हुए। डाक कांवड़ लेकर शिवभक्त दौड़ते हुए सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। सुरक्षा को लेकर घाट के चारों ओर बैरिकेडिंग कर पुलिस व पीएसी तैनात रही। चेयरमैन जगदीश सिंह चौहान ने पेयजल की व्यवस्था कराई। बारिश के बीच कांवड़िये भक्ति गीतों पर नाचते-गाते नजर आए। शाहजहांपुर, पीलीभीत, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस समेत दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …