Breaking News

श्याम भक्ति में डूबा बिल्सी, संकीर्तन में गूंजे बाबा के जयकारे

Spread the love

बिल्सी। श्री श्याम भवन बिल्सी में 23 अगस्त को पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई और भजनों का आनंद लिया। संकीर्तन के दौरान भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए और पूरा वातावरण श्याममय हो गया।

कार्यक्रम में सानिध्य श्याम प्रेमी शुभम माहेश्वरी (गुरुजी) का रहा। वहीं जजपुरा धाम, उझानी के निज मंदिर पुजारी रामनिवास शर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की गईं।

श्री श्याम भवन के पुजारी शिवम माहेश्वरी ने कहा कि बाबा श्याम की भक्ति मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्ति से जोड़ने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी श्याम भक्तों का आयोजन में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पंकज माहेश्वरी, हर्षित माहेश्वरी (बजरंगी), काव्य माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में बाबा श्याम के जयकारे लगाए और भक्तिमय वातावरण में कार्यक्रम का आनंद लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कचहरी समेत कई इलाकों में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि …