Breaking News

डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को मिला स्वामी विवेकानंद राष्ट्र गौरव सम्मान

Spread the love

उझानी। क्रांतिधरा मेरठ में आयोजित सम्मान समारोह में एपीएम पीजी कॉलेज, उझानी के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को स्वामी विवेकानंद राष्ट्र गौरव सम्मान-2026 से अलंकृत किया गया। प्रकृति फाउंडेशन के निदेशक मुकेश नादान, निर्देशिका निरुपमा वर्मा एवं पूर्व कमिश्नर आरके भटनागर ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, योग, पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रभावी वक्तव्य देने तथा शोध पत्रों के माध्यम से भारतीय महिलाओं को शिक्षा, मतदाता जागरूकता, सामाजिक अधिकार, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए यह सम्मान दिया गया।

फाउंडेशन पदाधिकारियों ने डॉ. सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सम्मान मिलने पर महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। सभी सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संस्कृत भाषा से संस्कार और चरित्र का निर्माण : आचार्य वेदवीर

Spread the loveबदायूं। सप्त दिवसीय संस्कृत सप्ताह के दूसरे दिन संस्कृत महाविद्यालय बेदामऊ वैदिक विद्यापीठ …