Breaking News

नन्हे-मुन्नों ने निकाली भव्य बाल कांवड़ यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Spread the love

बरेली। सावन के पवित्र माह में नेकपुर स्थित कुं. बृ. मो. लाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नन्हे-मुन्ने बच्चों की ओर से भव्य बाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा मार्ग में स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यात्रा में भगवान महादेव और माता पार्वती की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय संरक्षिका रेनू पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल और प्रशान्त पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधक डॉ. राजीव जी सक्सेना ने कहा कि बच्चों में अपनी परंपराओं के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। सहव्यवस्थापक राजीव गुप्ता ने कहा कि भारत उत्सव प्रधान देश है, इसलिए भावी पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराना जरूरी है।

कार्यक्रम में सुधीर, दिनेश त्रिपाठी, संजीव अवस्थी, आयुष, विपिन कश्यप, रामानंद शर्मा, सुधा, अंशु, शिल्पी व कीर्ति का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य ओमकार गंगबार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शीतल देवल को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘भारत की बेस्ट टीचर’ का सम्मान

Spread the loveउपलब्धि से परिवार और देवल समाज में खुशी, मेहनत और समर्पण को मिला …