Breaking News

लखनऊ में रवींद्र मोहन सक्सेना का हुआ सम्मान

Spread the love

बदायूं। लखनऊ के प्रेरणा सदन में आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन एवं राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से मंच संचालक रवींद्र मोहन सक्सेना को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। संघ एवं समाज के प्रति उनके समर्पण और योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में रवींद्र मोहन सक्सेना के अलावा जनपद शाखा के अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, मंडल संगठन मंत्री हेम सिंह राजपूत एवं अनिल कुमार को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कर्मचारी हितों के साथ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों के योगदान की प्रशंसा की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पद्मनाभ त्रिवेदी, महामंत्री जेपी पांडे, सलाहकार एसपी सिंह, डॉ. ब्रज लाल तिवारी सहित प्रदेशभर से आए कर्मचारी मौजूद रहे। सम्मान मिलने पर रवींद्र मोहन सक्सेना ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शांति सिंह बनीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव

Spread the loveआसफपुर। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बरेली निवासी …