Breaking News

सहसवान की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण और कॉरिडोर निर्माण को लेकर हिंदू शक्ति दल ने सीएम योगी को भेजा पत्र

Spread the love

सहसवान। हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बदायूं जनपद के सहसवान क्षेत्र में स्थित पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और अवैध कब्जों से मुक्त कराने की मांग की है। संगठन ने मांगें पूरी न होने पर उच्च न्यायालय की शरण लेने की चेतावनी भी दी है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सिमरन गुप्ता ने उल्लेख किया कि सहसवान स्थित प्राचीन धरोहर ‘सरसोता’ (सूरजकुंड) व दण्ड झील का गहरा पौराणिक महत्व है। मान्यता अनुसार, भगवान परशुराम द्वारा अपने फरसे से भूमि पर सात बार वार करने से सात जल स्रोत फूटे थे, जिससे इसका नाम सरसोता पड़ा और दण्ड झील का उद्गम हुआ। आरोप लगाया गया है कि रेवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज करीब 400 बीघा कच्ची व 100 बीघा पक्की भूमि पर भू-माफियाओं और अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध कब्जे करा दिए गए हैं। संगठन ने सरसोता को एएसआई के संरक्षण में देने और वहां ‘भगवान परशुराम कॉरिडोर’ बनाकर सौंदर्यीकरण कराने की मांग की।
इसके अतिरिक्त, पत्र में त्रेतायुग के राजा सहस्त्रबाहु के खंडित किले पर हुए अवैध कब्जों को हटाकर वहां उनकी विशाल प्रतिमा व कॉरिडोर स्थापित करने, गंगा किनारे जमुनिया खेड़ा स्थित ऋषि जमदग्नि के आश्रम में मां कामधेनु की विशाल मूर्ति स्थापित करने और शाहबाजपुर चौक का नामकरण ‘महाराजा सहस्त्रबाहु चौक’ करने की मांग उठाई गई है।
संगठन ने गोपालगंज स्थित श्री बिहारी जी व श्री रामचंद्र जी मंदिर की करोड़ों की जमीन को फर्जी वसीयत के जरिए बेचे जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई और शत्रु संपत्तियों व सरकारी जमीनों पर बने अवैध कब्जों को मुक्त कराकर गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला घाट और कांवड़ मार्ग का एएसपी ने किया निरीक्षण

Spread the love बदायूं। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से …