Breaking News

मंदिरों में लगा पौध भंडारा, श्रद्धालुओं को बांटे पौधे

Spread the love

वजीरगंज। पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग की ओर से विभिन्न मंदिरों में पौध भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए। साथ ही पौधों को लगाने और उनकी नियमित देखभाल के लिए जागरूक किया गया।

वन विभाग की ओर से बनखंडी मंदिर चंदौई इस्लामनगर, भोलेनाथ मंदिर वजीरगंज, हथौड़ा मंदिर, बिसौली के शिव शंकर मंदिर और नूरपुर पिनौनी में पौध वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने पौधे लेकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया।

वन दरोगा पुष्पेंद्र गंगवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी है, तभी वे पेड़ बनकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण दे सकेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज पाल सिंह समेत वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलादुन्नबी की हैसियत और अहले तौहीद की जिम्मेदारियों पर सेमीनार

Spread the loveबिसौली। कस्बा सैदपुर स्थित अहले हदीस मस्जिद में मिलादुन्नबी की हैसियत और अहले …