Breaking News

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त का शाहजहांपुर-बदायूं दौरा आज

Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त श्री स्वतंत्र प्रकाश गुप्त मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को शाहजहांपुर और बदायूं के दौरे पर रहेंगे। राज्य सूचना आयुक्त के ओएसडी शुभम अग्रवाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री गुप्त अपराह्न 2 बजे लखनऊ से अपने निजी वाहन से शाहजहांपुर के लिए रवाना होंगे।

श्री गुप्त शाम करीब 5:30 बजे शाहजहांपुर पहुंचकर विधान परिषद सदस्य श्री सुधीर गुप्त के आवास पर उनसे भेंट करेंगे। इसके बाद वह नियामतपुर स्थित स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह यादव के पुत्र श्री अजय प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे।

इसके पश्चात राज्य सूचना आयुक्त शाहजहांपुर स्थित मुमुक्षु आश्रम पहुंचेंगे, जहां आश्रम के अधिष्ठाता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद जी से भेंट करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री गुप्त रात्रि करीब 7:30 बजे मीरानपुर कटरा स्थित गुप्ता ढाबा पहुंचेंगे। यहां भोजन एवं अल्प विश्राम के बाद रात करीब 8:30 बजे वह बदायूं के लिए रवाना होंगे। दातागंज होते हुए बदायूं पहुंचने के बाद वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रुद्राभिषेक से अंतःकरण की शुद्धि और कल्याणकारी चेतना का जागरण : संजीव

Spread the loveबदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर सावन के चौथे सोमवार को …