Breaking News

89 स्कूलों में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की खुली पड़ताल

Spread the love

बदायूं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 22 अगस्त को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के क्रम में मंगलवार को जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति परखी गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर खंड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों ने जिले के 89 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, जलभराव, मिड-डे मील, साफ-सफाई और शिक्षकों की उपस्थिति समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने विद्यालयों में पहुंचकर मौके पर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी और आवश्यक बिंदुओं की जानकारी जुटाई। अचानक हुए निरीक्षण से विद्यालयों में हलचल रही। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की ई-एफडीपी में फार्मास्युटिकल साइंस के नवाचारों पर मंथन

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से एड्वान्सिंग एक्सीलेंस …