बदायूं। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से एमवाई भारत बदायूं की ओर से 26 और 27 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह ने कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत 26 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास स्थित सभागार में सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें लोकगीत, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक/माइम, पेंटिंग, भाषण-विवाद, 60 सेकंड की लघु फिल्म/रील, नारा लेखन और मौलिक काव्य प्रस्तुति शामिल हैं। प्रतिभागियों को संस्था की आईडी लानी होगी।
27 अगस्त को ‘खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला युवा अधिकारी ने युवाओं से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और अनुशासन विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।
Budaun Amarprabhat