Breaking News

49 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, जिम्मेदारी निभाने का दिलाया संकल्प

Spread the love

बदायूं। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मंगलवार को चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने वजीरगंज, कादरचौक, सालारपुर और उझानी समेत विभिन्न विकासखंडों की 49 नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जिम्मेदारी का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने नव नियुक्त सहायिकाओं से सकारात्मक सोच के साथ पूरी लगन से कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष सलोनी सुची पाठक ने भी नव नियुक्त सहायिकाओं को बधाई दी और जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से कार्य कर वे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान दें।

इस दौरान एमएलसी बागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महाराजगंज से भारत विज्ञान यात्रा का आगाज, विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Spread the loveमहाराजगंज। विज्ञान एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के …