Breaking News

67 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, किसानों की सेवा का दिया संदेश

Spread the love

बदायूं। अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, कलेक्ट्रेट में मंगलवार को कृषि विभाग के 67 नव चयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

नव चयनित प्राविधिक सहायकों को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, जिलाधिकारी अवनीश राय, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरित किए।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नव चयनित कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने किसानों के हित को प्राथमिकता देते हुए कृषि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन विषय वस्तु विशेषज्ञ मनोज कुमार ने किया। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाढ़ प्रभावित कटकौरा में विधायक बब्बू भैया ने बांटी राहत सामग्री, 160 परिवारों को मिला सूखा राशन

Spread the loveदातागंज। दातागंज विकासखंड क्षेत्र के बाढ़ से घिरे गांव कटकौरा (अकट) में मंगलवार …