बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम सिकरी में सरकारी भूमि पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने के प्रयास की सूचना पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी बदायूं अवनीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखने तथा किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न न होने देने के लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया।
Budaun Amarprabhat