बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को कक्षा पीजी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए रंगों, मोतियों, रिबन, धागों और सजावटी सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कीं। विद्यार्थियों ने पारंपरिक डिजाइन के साथ आधुनिक शैली की राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में पीजी से श्रीजा, एनसी से कृतिका माहेश्वरी, केजी से सैयांश वार्ष्णेय, कक्षा एक से उत्कर्ष, दो से रशमी, तीन से अनन्या माहेश्वरी, चार से सार्थक माहेश्वरी, पांच से आयुष यादव, छह से त्रिज्ञा आर्य, सात से अविका माहेश्वरी, आठ से पूर्वी शर्मा, नौ से तान्या माहेश्वरी, 10 से ध्रुविका सिंह और 11 से श्रद्धा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में सृजनशीलता, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं। इस अवसर पर प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Budaun Amarprabhat