बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल के कक्षा पांच के विद्यार्थियों के लिए उझानी रेलवे स्टेशन का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रेलवे स्टेशन की कार्यप्रणाली, यातायात व्यवस्था, रेल संचालन और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों की व्यावहारिक जानकारी हासिल की।
विद्यार्थियों ने प्लेटफॉर्म, रेलवे ट्रैक, टिकट व्यवस्था, प्रतीक्षालय, ट्रेन के आगमन-प्रस्थान की सूचना और सिग्नल प्रणाली को नजदीक से देखा। उन्हें रेलवे ट्रैक पार न करने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने, निर्धारित स्थान पर खड़े रहने और स्टेशन पर स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने उत्सुकता से सवाल पूछकर जानकारी प्राप्त की।
विद्यालय डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि पुस्तकों में पढ़ी बातों को वास्तविक जीवन में देखकर समझने से ज्ञान अधिक स्थायी होता है। एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा को वास्तविक जीवन से जोड़ना जरूरी है। प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने भी भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया।
भ्रमण को सफल बनाने में सोनिया गुप्ता, परमेन्द्र सिंह, विश्व दीपक शर्मा, साक्षी गुप्ता और संचित शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा।
Budaun Amarprabhat