Breaking News

बिल्सी की पांच सड़कों के नवनिर्माण को मिली मंजूरी

Spread the love

करीब 10 करोड़ रुपये होंगे खर्च, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र में जर्जर संपर्क मार्गों के नवनिर्माण की दिशा में शासन ने पांच सड़कों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। विधायक हरीश शाक्य के प्रस्ताव पर मिली मंजूरी से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

स्वीकृत कार्यों में परमू से इस्माईलपुर मैमड़ी मार्ग का 1.90 किमी नवनिर्माण करीब 2.03 करोड़ रुपये की लागत से होगा। बदायूं-उझानी मार्ग से कृष्णा गैस गोदाम होते हुए अब्दुल्लागंज तक 1.60 किमी मार्ग पर करीब 1.85 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सहसपुर से पहाड़पुर तक दो किमी मार्ग के लिए 1.86 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।

इसी तरह बितरौई से मौलिया नगला मार्ग के 1.73 किमी हिस्से के लिए करीब 2.01 करोड़ तथा बदायूं-बिजनौर मार्ग से राजकीय आईटीआई व कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास बिल्सी तक 1.88 किमी मार्ग के लिए करीब 2.18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

पांचों मार्गों पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधा के लिए सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महाराजगंज से भारत विज्ञान यात्रा का आगाज, विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Spread the loveमहाराजगंज। विज्ञान एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के …