Breaking News

लखनऊ में उत्साह से मना उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का स्थापना दिवस

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का स्थापना दिवस समारोह लखनऊ में साहित्यिक गरिमा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से साहित्य सभा के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में साहित्यकार शामिल हुए। कार्यक्रम में सम्मान समारोह के साथ साहित्यकारों का संगम भी हुआ।

समारोह में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा बदायूं इकाई के संरक्षक एवं वरिष्ठ गीतकार नरेंद्र गरल के गीत-संग्रह ‘पंख’ का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। वहीं बदायूं इकाई के वर्तमान संयोजक डॉ. गीतम सिंह की पुस्तक ‘क्या ज़माना था’ का भी लोकार्पण हुआ। दोनों पुस्तकों के लोकार्पण से बदायूं के साहित्यिक योगदान को प्रदेश स्तर पर पहचान मिली।

केंद्रीय कार्यकारिणी की उपाध्यक्ष डॉ. सोनरूपा विशाल ने बताया कि समारोह में करीब 30 जिलों के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए। लखनऊ के साहित्यकारों, साहित्यप्रेमियों, अधिकारियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ कवि प्रवीण शुक्ल, डॉ. विष्णु सक्सेना, डॉ. शिवओम अंबर, बलराम श्रीवास्तव और प्रधान डॉ. सर्वेश अस्थाना सहित अनेक साहित्यकार मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विजयदशमी पर स्काउट भवन में भव्यता के साथ मनेगा शस्त्र पूजन समारोह, निकलेगा राष्ट्र रक्षा मार्च

Spread the loveबदायूं। क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में …