रोबोटिक्स, एआई और आधुनिक तकनीक का मिलेगा प्रशिक्षण, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर
बदायूं। राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से करीब 5.47 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जा रहा है। इसके भवन का निर्माण कार्य चल रहा है और इसे 31 मई 2027 से पहले पूरा कर हैंडओवर करने का लक्ष्य है। निर्माण कार्य सीएंडडीएस, जल निगम शाहजहांपुर द्वारा कराया जा रहा है।
सेंटर में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, स्मार्ट ऑटोमेशन और आधुनिक औद्योगिक तकनीक से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाएंगे। 3डी प्रिंटर समेत कई आधुनिक मशीनें और उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें कुछ मशीनें पॉलिटेक्निक पहुंच भी चुकी हैं। छात्रों को स्मार्ट क्लासरूम के साथ प्रैक्टिकल और हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण मिलेगा।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सेंटर का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप तैयार करना है। इससे रोजगार के साथ स्वरोजगार और स्टार्टअप के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षित युवा स्वयं उद्यमी बनकर दूसरों को भी रोजगार दे सकेंगे।
बॉक्स
युवाओं को मिलेगा नया मंच
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण देकर ग्लोबल इंडस्ट्री के अनुरूप तैयार करने में मदद करेगा। इससे रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
Budaun Amarprabhat