– वजीरगंज में जुलूस में शामिल रोज़ा मुबारक व अनुयायियों की भीड़
वजीरगंज ( बदायूं ) | गत वर्ष की तरह मदरसा इस्लामिया स्कूल में बुधवार को सुबह नौ बजे बारह रबीउल अव्वल के मौके पर नगर के मुस्लिमों ने इकठ्ठे होकर एक दुसरे को ईद मीलादुन्नबी की मुबारक बाद पेश की | इसके बाद पूर्व निर्धारित रास्तों पर हज़ारों लोगों की उपस्थिति में आकर्षक साज सज्जा व ट्रालियों से जुलूसे मुहम्मदी निकाला गया | इस मौके पर नगर में पूर्ण शान्ति का माहौल रहा ।
ईद मीलादुन्नबी पर सुबह से मुस्लिमों में अपने सरकार हज़रत मुहम्मद साहब की पैदाइश को लेकर बड़ा ही जोश था | सुबह सुबह सभी लोग नए नए कपडे पहनकर हाथों में झन्डे लिए मदरसा इस्लामिया स्कूल में इकठ्ठा हुए | मदरसे में अन्य मस्जिदों के इमाम व उलेमाओं ने लोगों को मुहम्मद साहब की ज़िन्दगी के बारे में बताया व नेक राह पे चलने की हिदायत की | इसके बाद सभी लोग हाथों में जश्ने ईद मीलादुन्नबी के झंडे लेकर नात्ख्व्वानी करते हुए कब्रिस्तान आंवला रोड सलीम की बैंक से होते हुए बनिया जंगपुरा दरगाह हजरत सूफी सिब्ते अहमद मदरसा फैजाने हुज़ूर नयी बस्ती जंगपुरा मदरसा हाफिज शहजाद खा मो बनिया नई बस्ती मंडी समिति के बराबर से वापस होता हुआ इस्लामिया स्कूल वापस आये | जिसके बाद मदरसे में फातिहा हुई और मुल्क में अमन चैन के लिए मखसूस दुआएं की गयीं | इस मुबारक दिन पर जगह जगह चौराहों तिराहों पर लंगर चाय शरबत हलवे खीर बिस्किट अदि के स्टाल लगाकर सवाब कमाया गया | इस मौके पर सभी मस्जिदों कर इमाम उलेमा व गणमान्यों मे चैयरमैन पुत्र ज़हीर अहमद पूर्व चेयरमैन उमर कुरैशी हाफिज अबरार अहमद हाफ़िज़ इशरत मौलाना शमीम खा हिलाल बदायूँनी हाफिज इरशाद गुलाम मुस्तफा मुन्ने पहलवान शरफात हवारी निसार मंसूरी ताहिर अंसारी आले अहमद कुरैशी शफी मुहम्मद साबिर नूर मंसूरी मोइनुद्दीन कुरैशी जाबिर असलम मुआज्ज़िन डॉ गुच्छन इरफान आदि गणमान्यों के अलावा हज़ारों लोग मौजूद रहे |
इन्सैट
अन्य समुदायों का रहा पूर्ण सहयोग
वजीरगंज | विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रही । नगर में शान्ति बरकरार रखने के पुलिस ने पूरी चौकसी बरती । मो बनिया में अन्य समुदाय के लोगों ने जुलूस पर पुष्पवर्षा एवं फल वितरित कर सौहार्द का पैगाम दिया ।
मस्जिदों में भी हुआ जश्न
वजीरगंज ( बदायूं ) । मस्जिद रफीकुल औलिया जामा मस्जिद करीमी मदरसा इस्लामिया क़दीरी मस्जिद चाँद मस्जिद एक मीनारा मस्जिद मदरसा फैजाने हुज़ूर आदि पर ईद मीलादुन्नबी के मौके पर पर आकर्षक सजावट की गयी | रात में नमाज़ इशा के बाद उलेमाए किराम शायरों नात्ख्वानों ने कलाम व ख़िताब से नवाज़ा | फातिहा के बाद मुल्क व कौम के लिए मखसूस दुआएं की गयीं व तबर्रुक तकसीम हुआ ।
Budaun Amarprabhat