बदायूँ। श्रावण पूर्णिमा एवं गंगा स्नान पर्व के पावन अवसर पर कछला गंगा घाट व अटैना घाट पर जुटने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए जनपद में व्यापक रूट डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन व्यवस्था 27 अगस्त की रात 8:00 बजे से 28 अगस्त की रात 8:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
हाथरस, अलीगढ़, मथुरा व राजस्थान जाने वाले वाहन: हल्के व भारी वाहन उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला होते हुए अलीगढ़ की ओर निकलेंगे।
कासगंज, एटा व आगरा जाने वाले वाहन: सभी वाहन नौशेरा तिराहा (सिविल लाइन) से कादरचौक व गंजडुंडवारा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
प्रतिबंधित मार्ग: मुजरिया चौराहा व कछला रोड (सहसवान) से कछला होकर कासगंज जाने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गंगा स्नान के लिए कछला एवं अटैना घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने व यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।
Budaun Amarprabhat