बिसौली। नगर और क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों के माथे पर चंदन-तिलक लगाकर आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी सुरक्षा का वचन दिया। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों और बाजारों में चहल-पहल रही। महिलाएं और युवतियां राखी व मिठाई लेकर भाइयों के घर पहुंचीं। दूर रहने वाले भाई-बहन भी पर्व मनाने के लिए एक-दूसरे के घर पहुंचे। राखी और मिठाई की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही और बाजारों में रौनक दिखाई दी।
Budaun Amarprabhat