Breaking News

राजा सीकरी जाने से रोके गए कांग्रेसी, सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बदायूं। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम राजा सीकरी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर सामने आए मामले की जानकारी लेने शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारी गांव जाने के लिए रवाना हुए। पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद नायब तहसीलदार सृजन कुमार को मौके पर बुलाया गया। कांग्रेस नेताओं ने उनसे वार्ता कर तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के सम्मान को लेकर कांग्रेस अपनी बात प्रशासन के समक्ष रख रही है। इस दौरान जितेंद्र कश्यप, मोरपाल प्रजापति, वीरेश तोमर समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लॉक अम्बियापुर और इस्लामनगर में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

Spread the loveबदायूं, 8 सितंबर। ब्लॉक अम्बियापुर एवं इस्लामनगर में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण …